सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हांसई मेवदा मोड़ के पास अचानक सड़क पर स्वान आ गया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति टकराकर घायल हो गया, तभी घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है कि हाथ में गंभीर चोट होने के कारण भर्ती कर दिया गया है।