बिरनी: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में हुई ईंट-पत्थरबाजी, दर्जनभर लोग घायल
Birni, Giridih | Oct 4, 2025 *बिरनी : रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच ईंट-पत्थरबाजी, दर्जनभर लोग घायल" खबर मंत्र संवाददाता बिरनी गिरिडीह *बिरनी।* शनिवार अहले सुबह बिरनी प्रखंड के जटाडीह गांव में मिट्टी गिराकर रास्ता बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच बड़ा विवाद हो गया। देखते-ही-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान करीब दर्जनभर लोग गंभीर रूप से घायल हो गए