हैदरगढ़: पांडे का पुरवा मजरे इस्लामपुर गांव के पास अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग, 50 बीघा फसल जलकर हुई नष्ट
सुबेहा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। पांडे का पुरवा मजरे इस्लामपुर गांव के पास भड़की आग ने 50 बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पांडे का पुरवा, देवपुरा और जगदीशवापुर गांवों के करीब ढाई दर्जन किसानों को भारी नुकसान हुआ।