इटकी: किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, कद्दू का कोई खरीदार नहीं होने से किसान सड़क पर सब्जी फेंकने को मजबूर
Itki, Ranchi | Apr 28, 2026 भीषण गर्मी में हाड़ तोड़ मेहनत करने वाले इटकी के किसानों को सब्जियों के दाम गिरने से भारी चपत लगी है। कुुर्गी साप्ताहिक हाट में कद्दू का कोई खरीदार न मिलने पर किसानों ने उसे सड़क पर फेंक दिया। टमाटर, भिंडी और नेनुआ जैसी सब्जियां ₹20 किलो बिक रही हैं, जिससे थोक बाजार में किसानों की लागत भी नहीं निकल पा रही। मेहनत और पूंजी डूबने से अन्नदाता बेबस है।