सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत बाथ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झोझी मुसहरी गांव से छह लीटर देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बाथ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर छापामारी की