ओरमांझी: ओरमांझी के उलातू में शिवा मंडा पूजा के फुलखूंदी कार्यक्रम में शामिल हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
ओरमांझी के उलातू में गुरुवार देर रात करीब दस बजे शिवा मंडा पूजा के फुलखूंदी कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शामिल हुए। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की तथा मंडा पूजा की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला।