प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक चोवा मड़वा दुर्गा मंदिर में माघी दुर्गा पूजा नवरात्र के सातवें मां के सातवां स्वरूप कालरात्रि की आराधना की गई। इसके पूर्व मां बेलभरनी को महा स्नान कराने के बाद डोली के माध्यम से नव पत्रिका प्रवेश पंडितों के द्वारा कराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सचिव उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष के साथ-साथ विभिन्न सदस्य पूजा में लगे थे।