राघोगढ़ ब्लॉक के जामनेर और मकसूदनगढ़ में 25 दिसंबर दोपहर को खनिज विभाग ने गुना कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उत्खनन परिवहन पर कार्यवाही की। खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने कहा, तीन ट्रैक्टर ट्राली जिनमें एक बिना नंबर के था बिना अनुमति के एमसेंड गिट्टी का अवैध परिवहन उत्खनन भंडारण करने पर जप्त कर जामनेर और मकसूदनगढ़ थाने में रखे गए है। कार्यवाही प्रस्तावित की गई।