राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर महोबा में भव्य शताब्दी बाइक रैली निकाली गई। रविवार दोपहर ऐतिहासिक कीरत सागर से शुरू हुई रैली ऊदल चौक व आल्हा चौक होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। भगवा ध्वज थामे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और हिंदुत्व के नारों के साथ हिंदू एकता का संदेश दिया। रैली डाक बंगले पर संपन्न हुई।