परवलपुर: गागो बीघा गांव में 25 लाख की डकैती, दंपती को बंधक बनाकर जेवरात चोरों ने लूटे
परबलपुर थाना क्षेत्र के गागो बीघा गांव में बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। करीब एक दर्जन अपराधी छत के रास्ते प्रवीण कुमार के घर में घुस गए और उन्हें तथा उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इस मामले की जानकारी शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे दी उन्होंने कहा कि बदमाशों ने दंपती के हाथ-पैर बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर