मेदिनीनगर (डालटनगंज): पड़वा में लकड़ी चुनने के विवाद में महिला की हुई पिटाई, गंभीर हालत में मेदिनीनगर अस्पताल में भर्ती
पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरी गांव में लकड़ी चुनने को लेकर हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कजरी गांव निवासी सुनील पासवान की पत्नी सुशीला देवी (45 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध