कर्वी: चित्रकूट में प्राकृतिक खेती कार्यशाला और किसान मेला आयोजित, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार सुबह 11 बजे राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर, चित्रकूट में प्राकृतिक खेती कार्यशाला, किसान मेला और प्रदर्शनी आयोजित हुई। किसानों को प्राकृतिक खेती, पशुपालन व आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। बीज मिनीकिट और फसल बीमा प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।