कलेर: पारसी थाना क्षेत्र के गुल्ली बीघा में वज्रपात से युवती की मौत, परिवार में मातम
Kaler, Arwal | Jul 6, 2026 पारसी थाना क्षेत्र के गुल्ली बीघा गांव में सोमवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान सुरेश महतो की पुत्री प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रीति अपने घर के आंगन में मौजूद थी, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। और मौत हो गई