जगाधरी: सरोजिनी कालोनी मोटरसाइकिल से टक्कर मारने के बाद घायल हुए व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत तो मामला दर्ज
दुधाला गांव के रहने वाले विकास ने बताया कि वह किसी कार्य से यमुनानगर आया था। सरोजिनी कालोनी के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद उसने इसकी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।