जगाधरी: राझेडी गांव से 22 वर्षीय लड़की के बिना बताए घर से लापता होने के बारे में पिता ने दी शिकायत, मामला दर्ज
पिता ने बताया कि मंगलवार की रात को उनकी लड़की बिना बताए घर से कई लापता हो गई है। उसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर उसको ढूंढना शुरू किया मगर उसका कहीं भी सुराग नहीं लग रहा जिससे डर है कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।