जगाधरी: शाहपुर गांव के मोड़ से 45 बोतल देसी शराब के साथ सीआईए-2 की टीम ने युवक को किया गिरफ्तार
चुनाव के मध्य नजर पुलिस शराब बेचने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। ऐसे में सीआईए-2 की टीम ने शाहपुर के मोड़ से कुलवंत सिंह नामक को 45 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जो कि इसी गांव का रहने वाला है। जिससे मौके पर कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। जिसके चलते उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई को शुरू किया है।