शाहाबाद कोतवाली के शाहजहांपुर हाईवे पर सैनिक पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम गोटिया का रहने वाला दिनेश पाल सिंह बाइक से सोमवार को शाम 7:30 बजे अपने घर जा रहा था तभी दुर्घटना हुई।