विदिशा नगर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के फार्म हाउस के पास घाट पिपरिया में किसान के फार्म हाउस से फसल चोरी
कोतवाली थाना क्षेत्र और ढोल खेड़ी चौकी के अंतर्गत ग्राम घाट पिपरिया में एक किसान के फार्म हाउस पर बीती रात चोरी की घटना सामने आई जहां उनकी कई क्विंटल फसल चोरी हो गई। गुरुवार दोपहर 1:00 बजे इस बात की शिकायत चौकी में की गई तो उन्होंने आवेदन लेकर खानापूर्ति कर ली। स्टाफ की कमी का हवाला देखकर कोई कार्रवाई नहीं की गई।