महागामा स्थित प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सेंटर में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान के निर्देशन में 57 वां ब्रह्मा बाबा का स्मृति दिवस श्रद्धा, शांति एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज बीके शिवानी बहन के द्वारा मुरली पाठ का आयोजन किया गया। ब्रह्मा बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया।