लातेहार: 13 नवंबर को लातेहार में वोटिंग, डॉक्टर चंदन नोडल पदाधिकारी रहेंगे तैनात
शनिवार की शाम करीब चार साढ़े चार बजे लातेहार शहरी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता से संबंधित स्टीकर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से लातेहार एन एच की सड़क पर आने जाने वाले वाहनों पर 13 नवंबर को रहे तैयार वोट करेगा लातेहार मतदाता जागरूकता स्टिकर लगाकर लोगों के बीच मतदान की तिथि का प्रचार प्रसार करते हुए सभी से मतदान करने की अपील की गई।