भाजपा शहर मंडल ने सेवा दिवस मनाया, रक्तदान शिविर में 27 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ भाजपा द्वारा राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित सेवा दिवस के अवसर पर देवली शहर मंडल ने भी विभिन्न सेवा कार्य किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर ने बताया कि सबसे पहले कार्यकर्ताओं ने गौशाला में सेवा कार्य किया गया।