एटा: एटा में जीटी रोड रेलवे पुल के समीप कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो घायल, एक की हालत गंभीर
एटा जिले में गुरुवार रात एक कार और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित रेलवे पुल टीवीएस एजेंसी के पास हुआ। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में राधा विहार, कोतवाली नगर निवासी नरेंद्र पुत्र दुलारे सिंह भदोरिया (लगभग 28 वर्ष) शामिल हैं। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दोनों को