धौरहरा: इंडियन आयल के नहर फिलिंग स्टेशन कफारा लम्बेयापुल पेट्रोल पंप के कर्मचारी खुद अपनी जरिकनों में भर रहे डीजल-पेट्रोल
धौरहरा तहसील के ग्राम कफारा लंबैयापुल स्थित नाहर फिलिंग स्टेशन पर अव्यवस्था का गंभीर मामला सामने आया। आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी खुद के जिरेकिन और पिपया भरकर हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल जमा कर रहे थे, जबकि आम जनता घंटों धूप मे लाइन में खड़ी रही। वही मौके पर पहुंची 112 की टीम ने कर्मचारियों से पहले जनता को ईंधन देने की बात कही।