महाराजगंज: मुरैनी के पास मैजिक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी नहर में गिरे, चालक फरार
9 जून मंगलवार की रात्रि 9 बजे अनियंत्रित टाटा मैजिक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।बाइक मे सवार पति-पत्नी व उनकी 5 वर्षीय मासूम बालिका तीनों नहर मे जा गिरे।घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। कड़ी मशक्कत से नहर के बाहर तीनों घायलों को निकाला गया। और अस्पताल पहुंचाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया।