गभाना: गभाना तहसील में फ्रंट कार्यालय खोले जाने के विरोध में 10वें दिन भी अधिवक्ताओं की तालाबंदी जारी रही
गभाना तहसील में फ्रंट कार्यालय यानी ई-पंजीकरण केंद्र खोले जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार को दसवें दिन भी वकीलों ने न्यायिक कार्य और रजिस्ट्री कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया।