शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस निरीक्षक ट्रैफिक राम भरोसी मीणा के नेतृत्व में यह कार्रवाई दोपहर करीब 12 बजे तक की गई, जिसमें अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को निशाना बनाया गया।