कैराना: कैराना में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं हो रही, सर्वर की वजह से वेबसाइट भी नहीं कर रही काम, लोग परेशान
कैराना नगर के शामली रोड के निकट स्थित विनायक इंडेन गैस एजेंसी पर इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वर्तमान में रमजान का महीना भी चल रहा है, ऐसे में घरों में गैस सिलेंडर की आवश्यकता और अधिक बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो दिए गए नंबरों पर गैस की बुकिंग हो पा रही है और न ही एजेंसी से पर्ची निकल रही है।