पथरिया: अदोल्या मेले में मकर संक्रांति पर बुंदेली परंपराओं से सजा मेला, राई नृत्य रहा आकर्षण, उमड़ी हजारों की भीड़
पथरिया। खिरिया मडला में मकर संक्रांति के अवसर पर बुंदेली परंपराओं को समर्पित मेले का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री लखन पटेल के गृह ग्राम में लगे इस मेले में दूर-दराज से लोग पहुंचे। मेले का मुख्य आकर्षण बुंदेली राई नृत्य रहा, जिसमें जबलपुर और सागर से आई नृत्यांगनाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। झूले, खेलकूद व मनोरंजन के स्टॉल भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।