सोहागपुर: युवा कांग्रेस कमेटी के लोगों ने अंबेडकर चौक पर चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन
शहडोल गुरुवार को लगभग 3:15 बजे युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम ने जानकारी देते हुए बताया है कि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में गलत तरीके से नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में चुनाव आयुक्त नागेश कुमार का पुतला दहन किया गया है, इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे हैं।