देशनोक थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को हुए सड़क हादसे में घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा आम्बासर-उदयरामसर सड़क पर उस समय हुआ, जब एक मारुति कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार को नाबालिग प्रिंस पुत्र पप्पू राम, निवासी बां