विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र मे गुरुवार को शून्यकाल के दौरान प्रश्न उठाते हुए विदिशा के गर्ल्स कॉलेज मे कुछ समय पहले बनाए गए छात्रावास के घटिया निर्माण पर सवाल उठाया।उन्होंने निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है। छात्रावास के कमरे रिस रहे है, बाथरूम मे भी व्यवस्थाएं नहीं है, साथ ही साथ दीवार दरक रही है। कई अन्य कमियां बताई।