बड़ौद: नगर के व्यस्त आगर-बड़ौद मार्ग पर फिर लगा जाम, आधे घंटे तक यातायात बाधित, बड़ौद में यातायात व्यवस्था बिगड़ी
बडौद नगर में यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और प्रशासन अब तक इसका स्थाई समाधान निकालने में असफल नजर आ रहा है। बुधवार शाम 7 बजे एक बार फिर नगर के मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम के समय में अचानक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभा