हाथरस: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया दस्तयाब, जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के अपह्त हो जाने पर किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने सुसंगत धारा मे मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता लेते हुए कार्यवाही करते हुए किशोरी को दस्तयाब कर जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस ने किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करा मामले मे कार्यवाही शुरू कर दी है।