उधवा: उधवा के गोलढाव चुंवार में विधायक व उपायुक्त ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ
उधवा प्रखंड क्षेत्र के गोलढाव चुंवार में रविवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा एवं उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पल्स पोलियों अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,उपायुक्त दीपक कुमार दुबे सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।