धनौरा: गजरौला के गांव चकनवाला में मुख्य रास्ते पर जल भराव, ग्रामीण परेशान, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला के चकनवाला गांव में मुख्य रास्तों पर जलभराव और टूटी नालियों का गंदा पानी फैलने की समस्या काफी गंभीर है, जिससे स्थानीय लोगों का आवागमन दूभर हो गया है। इस बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का ध्यान खींचने के लिए क्षेत्र में पानी से भरे रास्तों का वीडियो भी वायरल किया है।