हुज़ूर: रोशनपुरा चौराहे पर विजय मेवाड़ की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Apr 1, 2026 भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विजय मेवाड़ की हत्या के विरोध में हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। दरअसल आपको बता दें कि 29 मार्च की रात अशोका गार्डन क्षेत्र में प्रभात पेट्रोल पंप के पास विजय मेवाड़ा का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने धारदार हथियार से विजय पर हमला कर दिया।