जामा विधानसभा क्षेत्र लगला पंचायत के बंधा गांव में शुक्रवार 3 बजे जामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के प्रयास से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया।ट्रांसफार्मर के लिए बंधा गांव के लोग काफी परेशान थे महीनों से,बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई लिखाई खेती की सिंचाई बाधित थी।मौके पर ग्रामीणों ने सुरेश मुर्मू का जोरदार स्वागत किया