देहरादून: आपदा के बाद सूनी पड़ी सहस्त्रधारा, एक माह से सन्नाटा और बंद पड़ी दुकानें
देहरादून की प्रसिद्ध सहस्त्रधारा, जो कभी सैलानियों से गुलजार रहती थी, आज भी एक महीने पहले आई आपदा के निशान समेटे हुए है। उस दिन की भीषण तबाही के बाद यहां सन्नाटा पसरा है। ज्यादातर दुकानें अब तक नहीं खुली हैं, स्थानीय कारोबार ठप पड़ा है और लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट गहराया हुआ है। कभी पर्यटन का केंद्र रही यह जगह अब वीरान दिख रही है।