देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने बिजनौर से बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर देहरादून लाया, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के बिजनौर से गिरफ्तार बलात्कार के आरोपी रोहित ठाकुर पुत्र दीपक ठाकुर निवासी ग्राम नारायणपुर,थाना नगीना, जिला बिजनौर, उ0प्र0, उम्र -25 वर्ष है को कोर्ट मे पेश किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार किया था।