देहरादून: दून अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और जिला पंचायत सदस्य के बीच बहस, मरीज को समय पर डिस्चार्ज न करने को लेकर हुआ विवाद
दून अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और जिला पंचायत सदस्य चकरेड़ा अनुज शाह के बीच तीखी बहस हुई। विवाद का कारण मरीज को समय पर डिस्चार्ज न करना बताया गया। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि उनके मरीज को डॉक्टर 10:30 बजे डिस्चार्ज कर चुके थे, लेकिन अस्पताल ने उन्हें शाम 5-6 बजे तक रिलीव नहीं किया।