चंदनकियारी: माढरा पंचायत में परमानेंट लोक अदालत व कानूनी जागरूकता शिविर संपन्न, ग्रामीणों को मिला मौके पर न्याय
चंदनकियारी के माढरा पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देश पर परमानेंट लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।बुधवार समय डेढ बजे प्रमंडलीय लोक अदालत अध्यक्ष रामनारायण राम ने बताया कि लोक अदालत में बिना कोर्ट फीस व तारीख के आपसी समझौते से विवादों का निपटारा होता है।