सुपौल: स्वच्छता ही सेवा-2025 के तहत पंचायतों एवं प्रखंडों में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का भव्य आयोजन
Supaul, Supaul | Sep 24, 2025 सुपौल में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के अंतर्गत दिनांक 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में “स्वच्छता ही सेवा-2025” के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत मुख्यतः पाँच अवयवों पर कार्य किया जा रहा है।