फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 36वें माइलस्टोन पर डिवाइडर से टकराई कार, एक की मौत और चार घायल
Fatehabad, Agra | May 31, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।