आरा: गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर हुई मौत,घटना गोढिया गांव के समीप हुई है
Arrah, Bhojpur | Feb 14, 2024 नारायपुर थाना क्षेत्र के बनौली गांव के रहने वाले टेंगरी महतो ट्रैक्टर से ईंट खाली करा कर वापस लौट रहे थे तब ही गोढिया गांव के समीप ट्रैक्टर अन्यंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे चालक नीचे दब गया। नारायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो चालक को बाहर निकाला गया लेकिन चालक की तबतक मौत हो चुकी थी। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।