करकेली: ग्राम सिंहपमर में बिजली के करंट से 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Karkeli, Umaria | Apr 24, 2026 ग्राम सिंहपमर निवासी एक 56 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति रामखिलावन राठौर पिता घुरई राठौर को बिजली का करेंट लग गया जिसे आनन फानन मे इलाज के लिए कटनी स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना पर थाना नौरोजाबाद पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर घटना के कारणो की जांच की जा रही है।