रोहतास: रोहतास में मोहर्रम के जुलूस में हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलसे, एक की हुई मौत
Rohtas, Rohtas | Jun 27, 2025 रोहतास में मोहर्रम के जुलूस में हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलसे, एक की मौत। शुक्रवार को शाम 5:00 बजे करीब रोहतास जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निमिया टिकारी के पास मोहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक युवक झुलस गए। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है।