सिवनी: सिवनी जनपद पंचायत में जनकल्याण शिविर आयोजित, विधायक दिनेश राय ने किया हितग्राहियों से संवाद
Seoni, Seoni | Jun 16, 2026 सिवनी जनपद पंचायत कार्यालय में मंगलवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक दिनेश राय मुनमुन शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। विधायक ने हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।