ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव में एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान ऊंचकागांव थाना क्षेत्र के साखे खास गांव निवासी सुनील बारी की पत्नी संजू देवी (20) के रूप में हुई है। संजू की शादी सुनील बारी से पिछले साल 25 नवंबर को हुई थी।