मल्हारगढ़: चिलोद पिपलिया हाईवे पर
चलते ट्राले ने खाईं दो पलटियां, केबिन में फंसे ड्राइवर को लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाया
मंदसौर जिले के चिलोद पिपलिया क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर दो बार पलट गया। हादसे में चालक केबिन में फंस गया,मौके पर मौजूद लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला, सूचना पर पुलिस पहुंची। चालक की जान बच गई, जबकि ट्राला क्षतिग्रस्त हो गया,