नगर निकाय चुनाव को लेकर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में मेदिनीनगर सदर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फोरलेन बहलोलवा में एक पिकअप सवारी गाड़ी से 150 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है।